फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गृह कलह के चलते वृद्ध ने आम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने शव लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिझौना गांव निवासी शिवराम शाक्यवार (55) का बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर पत्नी लाल कुंअर से विवाद हो गया था। इसके बाद वह देर रात घर से निकल गए। उन्होंने माता प्रसाद के खेत में लगे आम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में सूचना फैल गई।
मृतक की पत्नी लाल कुंअर ने बताया कि वह अपने बड़े पुत्र लालमन की पुत्री रागिनी के साथ रहती हैं। उनके तीनों पुत्र लालमन, बृजेश और नंदकिशोर गुजरात में पानी-पूड़ी का कारोबार करते हैं। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें