फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आठवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 26 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। आठवीं के छात्र ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेला था, जबकि मां व बहन बैंक गए थे। जब वह वापस लौटीं तो फंदे पर किशोर का शव लटका देख उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खर्रा गांव निवासी गोविंद दोहरे डीजे और माइक का काम करते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी आरती बेटी निकिता के साथ कुकरगांव स्थित बैंक में रुपये निकालने के लिए गई थीं। गोविंद भी कुंवरपुरा में आयोजित भागवत कथा में माइक सिस्टम लगाने के लिए गए थे। घर में उनका 15 वर्षीय बेटा निशांत अकेला था। तभी किशोर ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दी। मां, बेटी जब घर वापस लौटे तो बेटे को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।
कुछ ही देर में आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पिता गोविंद को सूचना दी। आनन फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। आरती ने बताया कि वह गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। पढ़ाई में अच्छा था। घर पर भी किसी से कोई बात नहीं हुी। जब वह घर से निकले तो निशांत एकदम सामान्य था। अकेले में उसके मन में क्या विचार आया कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। उसकी मौत से मां व बहन का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि किशोर के आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें