फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर का नाम बेच रहीं मायावती

Wed, 10 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
वार्ता करते जदयू प्रदेशाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह बात जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने बुधवार को उरई स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने सपा व बसपा पर भी निशाना साधा और बसपा प्रमुख पर अंबेडकर का नाम बेचकर धन उगाही करने का आरोप लगाया। कहा कि बसपा दलितों के वोट का सौदा करती आ रही
विज्ञापन


है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम को बेचा जा रहा है। अब उनकी पार्टी के नेता ही यह आरोप लगाने लगे हैं। यही वजह है कि बसपा  तेजी से बिखराव की ओर है। उन्होंन कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। दुष्कर्म की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। हाईवे तक सुरक्षित नहीं हैं। बिहार की तर्ज पर यूपी में शराबबंदी की सलाह पर मुख्यमंत्री राजस्व नुकसान की बात कहते हैं।

अवैध खनन को रोक दिया जाए तो प्रतिवर्ष शराब से कई गुना ज्यादा राजस्व मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद का हाल भी बसपा के नेता रहे बाबू सिंह कुशवाहा जैसा होगा। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा और बसपा से कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने बिहार सरकार
विज्ञापन


का गुणगान किया और कहा कि बिहार की तर्ज पर यूपी में भी किसानों के लिए ठोस योजनाएं तैयार होनी चाहिए। केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव आमीन खां, प्रदेश सचिव महेश सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष संतोष राजपूत, चतुर सिंह निरंजन, मानसिंह, लालजी बसोव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें