फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा में छात्राओं को नए मेन्यू से दें भोजन

Fri, 20 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डनों एवं लेखाकारों की मासिक समीक्षा बैठक ली। इसमें विद्यालय में स्टाफ, छात्राओं एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा निर्देश दिए कि छात्राओं को नए मेन्यू के हिसाब से भोजन दिया जाए।
विज्ञापन


दरअसल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसके लिए बीएसए कार्यालय में इनकी वार्डनों एवं लेखाकारों के साथ मासिक समीक्षा बैठक होती है। शुक्रवार की बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने वार्डनों से विद्यालयों में स्टाफ, छात्राओं की उपस्थित एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। निर्देश

दिए कि शासन से इस मर्तबा छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन में के मेन्यू में कुछ संशोधन हुआ है। इसके मुताबिक ही बालिकाओं को भोजन दिया जाए। इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी प्रदीप तिवारी, जिला समन्वयक यशवंत राजपूत, दीप्ति सिंह, सुप्रिया यादव, सुषमा स्वर्णकार, वंदना वर्मा, नदीम, अनिल, संजय, पवन, आशीष एवं प्रवेश आदि लेखाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें