फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आयुर्वेदिक सेंटर में चल रही एलोपैथिक क्लीनिक सील

Sun, 28 Apr 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। आयुर्वेदिक सेंटर के नाम पर एलोपैथिक क्लीनिक संचालित करने और अवैध गर्भपात करने की सूचना पर एसीएमओ ने एसडीएम और महिला चौकी प्रभारी के साथ छापा मारा। मौके पर सेंटर संचालिका तो नहीं मिलीं पर तमाम एलोपैथिक दवाएं मिली। जिन्हें सील कर टीम अपने साथ ले गई। संचालिका को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.अरविंद भूषण को सूचना मिली थी कि चुर्खी रोड पर छौलापुर मोड़ के पास एक आयुर्वेदिक सेंटर संचालित हो रहा है। यहां पर आयुर्वेदिक नहीं जबकि एलोपैथिक दवाएं ही दी जाती हैं। सूचना पर एसीएमओ शनिवार को नगर में पहुंचे और एसडीएम अतुल कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, महिला चौकी प्रभारी मधु देवी के साथ सेंटर पर छापामार कार्रवाई की।
छापे के दौरान सेंटर पर संचालिका नहीं मिली, उनकी बेटियां मौजूद थीं। जिन्होंने बताया कि संचालिका जीएनएम आयुर्वेद का डिप्लोमा किए हैं। टीम ने जब सेंटर का निरीक्षण किया तो सेंटर पर तमाम प्रकार की ड्रिप की बोतल इंजेक्शन, एलोपैथी दवाओं के साथ गर्भपात कराने वाली किटें आदि मिलीं। जिन्हें सीलबंद कर टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

एसीएमओ ने संचालिका को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि आयुर्वेदिक सेंटर पर कार्रवाई की गई है। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है कि वह अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। जवाब न देने पर संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें