फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शादी के करीब एक माह बाद दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक गर्भवती महिला ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


झांसी जिले के एरच थाना क्षेत्र के महावीरगंज निवासी सरोज ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को कैलिया थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के करीब एक माह बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसके पिता ने 20 हजार रुपये देकर मामला शांत कराया था। इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। 16 सितंबर की रात पति सोनू, देवर मोनू, सास भूरी देवी और ससुर रामपाल ने मायके से सोने की जंजीर लाने को कहा। जंजीर नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। महिला ने बताया कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें