फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टैबलेट दिलाने के नाम पर छह हजार रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश सरकार की टैबलेट वितरण योजना में कथित अनियमितता और धन मांगने का मामला सामने आया है। महाविद्यालय के प्रोफेसर पर टैबलेट दिलाने के नाम पर छह हजार रुपये मांगने और शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


हरदोई गूजर निवासी विक्रांत के अनुसार वह गांव के पास ही स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष तक पढ़ाई कर रहे थे। आर्थिक परेशानी के चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़कर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश ले लिया। इस वर्ष टैबलेट योजना के तहत केवाईसी कराने पर पोर्टल पर उनके नाम के सामने एक महाविद्यालय में टैबलेट वितरित होने की स्थिति प्रदर्शित हुई, जबकि उन्हें टैबलेट नहीं मिला।

विक्रांत का आरोप है कि पूर्व महाविद्यालय पहुंचकर जानकारी करने पर प्रोफेसर ने टैबलेट दिलाने के एवज में छह हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने और अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहने पर उनके साथ जातिसूचक व अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया और धमकी दी गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने नाम पर हुए टैबलेट वितरण की निष्पक्ष जांच कराने, धन मांगने और धमकी देने के आरोपों में कानूनी व विभागीय कार्रवाई करने तथा नियमानुसार टैबलेट दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें