फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आम रास्ते पर जानवर बांधने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 15कोतवाली पुलिस से शिकायत करने जाते पीड़ित लोग। संवाद
विज्ञापन

कोंच। कस्बे के जयप्रकाश नगर में आम रास्ते पर जानवर बांधने का विरोध करने पर जातिसूचक गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर निवासी प्रदीप, लालाराम, माया, शीला, अंगूरी, गोमती, शांति, उमा, किरन आदि ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग आम रास्ते पर जानवर बांधते हैं। इससे रास्ते पर गंदगी फैली रहती है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। रास्ते पर जानवर बंधे होने से बच्चों के साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती है। आरोप है कि शनिवार को सभी लोग पानी की निकासी के लिए नाले में जमा गंदगी की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उक्त लोग मौके पर आए और जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर छोटू को घायल कर दिया गया। छोटू को बचाने पहुंची उसकी मां गोमती देवी के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। पीड़ितों ने मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें