फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
बुद्धि-शुद्धि हवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। क्षेत्रीय सांसद एवं रेल मंत्री के खिलाफ  नगर व क्षेत्र की जनता का गुस्सा चरम पर है। इसके चलते तहसील गेट के सामने अनशन स्थल पर ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ द्वारा सांसद व रेलमंत्री की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पं. उमाशंकर चतुर्वेदी व कृष्णाजी द्वारा पूर्ण वैदिक रीति व मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्यक्रम किया गया। वहीं, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा हवनकुंड में आहुतियां डाली गईं। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार कुशवाहा ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता असलम सिद्दीकी, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, जाहिदउल्ला अंसारी, अशफाक राईन, मोंटी मिश्रा, गौरीश द्विवेदी, संतोष शर्मा, नारायण सिंह सेंगर, थोपन यादव, सोमिल याज्ञिक, जावेद अख्तर, शफीक राईन, जर्रार कादरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें