फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों के बाद होली, प्रशासन एलर्ट

Mon, 06 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
बैठक के दौरान डीएम संदीप कौर, साथ में एसपी स्वप्निल ममगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। 11 मार्च को चुनाव परिणाम के बाद पड़ने वाले होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को सभी राजनैतिक दलों, विभिन्न संप्रदायों के लोगों व पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक कर कहा कि त्योहार पर चुनाव परिणामों का असर नहीं दिखना चाहिए। कहीं भी कोई गड़बड़ी हुई तो आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फोर्स के अलावा एलआईयू की टीमें भी लगाई गई है। त्योहार पर नारेबाजी और हुड़दंग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रंग की आड़ में जोर जबरदस्ती करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


11 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। ठीक इसके अगले दिन ही होली का त्योहार है, इसलिए प्रशासन किसी भी तरह की चूक करने के मूड में नहीं है। डीएम संदीप कौर ने कहा कि पानी, बिजली की त्योहार पर कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। एसपी स्वप्निल ममगाई ने कहा कि 13 मार्च को रंगों के बीच किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस की खुफिया टीमें अभी से सतर्क कर दी गई है। जहां भी गड़बड़ियों की संभावना होगी, वहां पर फोर्स तैनात की जाएगी। होलिका दहन के वक्त भी पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी आरके सिंह, एएसपी सुभाष शाक्य आदि मौजूद रहे।


मतगणना स्थल पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, इनमें एसडीएम जालौन को मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी के गेट के बाहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौजन्य कुमार गेट के भीतर की व्यवस्था देखेंगे। इसके अलावा कोंच एसडीएम माधौगढ़ विधानसभा पांडाल, जालौन तहसीलदार कालपी और जिला समाज कल्याण अधिकारी उरई विधानसभा के पांडाल में मौजूद रहकर व्यवस्थाएं संभालेंगे।
विज्ञापन


एंबुलेंस और मेडिकल सेंटर का भी इंतजाम
मतगणना में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और पोलिंग एजेंट व प्रत्याशियों की सुविधा को देखते हुए नवीन गल्ला मंडी में डाक्टरों की विशेष टीम और एंबुलेंस का भी इंतजाम किया जाएगा। यदि किसी कारणवश किसी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें