फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों पर थिरके बच्चे

Sun, 05 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
डांस करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। राठ रोड स्थित वात्सिल स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप डांस से लेकर देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने जमकर ठुमके लगाए। रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चों की प्रस्तुति देख मौजूद अतिथिगणों व अभिभावकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया, वहीं, बच्चों ने भी वाहवाही लूटी।     विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर श्रेया परिहार, अभिजीत सिंह, अंशिका, पल्लवी, राधिका इत्यादि बच्चों ने ग्रुप डांस पर खूब धमाका मचाया। अतिथिण सुरेंद्र मौखरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा का निखार होता है। कुमारेंद्र सिंह सेंगर, अलका नायक, अनुज भदौरिया, गिरीश चतुर्वेदी, भास्कर अवस्थी, प्रदीप, यज्ञदत्त त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आनंद ठाकुर, दर्शन सिंह, शैलेंद्र व इंद्रजीत ने अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें