फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिंडारी की घटना के बाद, कोंच कस्तूरबा का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पिंडारी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक छात्रा की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। घटना के बाद से लगातार अधिकारी कोंच कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने में लगे हैं। रात में ही एसडीएम व सीओ ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचकर वार्डन को जरूरी निर्देश दिए थे। सुबह बीईओ व कोतवाल ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को पिंडारी कस्तूरबा में खाना खाने के बाद बीमार हुई बच्चियों में एक बच्ची की उपचार के दौरान हुई मौत की घटना के बाद कोंच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का देर रात एसडीएम ज्योति सिंह व सीओ अर्चना सिंह ने निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम व सीओ ने रसोई का निरीक्षण करते हुए खानपान की चीजों व बच्चियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बच्चियों से भी बातचीत की।
एसडीएम ने कक्षों में प्रकाश व्यवस्था पर नाराजगी जताई और प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि पिंडारी की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट है। कोंच कस्तूरबा का निरीक्षण कर वार्डन वंदना वर्मा को निर्देश दिए कि किसी भी छात्रा का स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल डॉक्टरों की टीम बुलाकर उनकी सलाह लें। सर्दी के बचाव पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई है। इसके बाद रविवार को बीईओ रंगनाथ चौधरी व कोतवाल अरुण कुमार राय ने भी विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चियों से बातचीत की और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन





आज लगेगा कस्तूरबा में स्वास्थ्य शिविर
कोंच। पिंडारी में बच्चियों की तबियत बिड़ने से एक बच्ची की मौत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम ने बताया कि रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें विद्यालय की सभी बच्चियों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।


कस्तूरबा की बच्चियों से मिलने पहुंच रहे परिजन
कोंच। पिंडारी की घटना के बाद कोंच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चियों के मिलने के लिए घरवालों का तांता लगा है। रविवार को सुबह से ही बच्चियों के माता-पिता सहित उनके परिजन मिलने पहुंच रहे हैं।


नातिन का स्वास्थ्य जानने पहुंचे संतराम
कोंच। ग्राम बरौदा कला निवासी संतराम गौतम की नातिन निशा कोंच कस्तूरबा में कक्षा छह की छात्रा है। उन्होंने बताया कि पिंडारी की खबर सुनने के बाद उन्हें अपनी नातिन की चिंता हुई तो अपनी वह रविवार को बच्ची का हालचाल जानने विद्यालय पहुंचे थे।


मृतका छात्रा के पिता ने थाने में दी तहरीर
एट/उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के भरसूड़ा निवासी बृजमोहन की पुत्री छाया की शनिवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। वह कक्षा छह की छात्रा थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था। रविवार को पिता ब्रजमोहन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री के बीमार होने की बात विद्यालय प्रबंधन ने छुपाई और उसे कोई जानकारी नहीं दी। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा खबर मिली कि तुम्हारी बेटी की तबीयत खराब है। इसके बाद जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उसे पता चला कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। उसने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि उन्हीं की वजह से ही उनकी बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें