फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खाना खाने के बाद रुपये के लेनदेन में होटल संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। होटल पर खाना खाने के बाद सोमवार रात रुपये के लेनदेन को लेकर तीन युवकों ने संचालक को पीट दिया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी निवासी सागर चौरसिया ने पुलिस को बताया कि वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक होटल चलाता है। सोमवार की रात उसके होटल पर गोहन के चाकी निवासी नितेश कुमार व शिवशंकर एवं पर्वतपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने खाना खाया। खाना खाने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर तीनों विवाद करने लगे। इसके बाद पीट दिया। होटल पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाया तो धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें