फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शादी का दबाव बनाने पर युवती ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हमीरपुर जिले के राठ थानाक्षेत्र के सरसेड़ा माफ गांव में शादी का दबाव बनाने से आहत युवती ने शुक्रवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उरई मेडिकल कॉलेज लाए जहां देर रात इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरसेड़ा माफ गांव निवासी करन सिंह की पुत्री निशा (20) ने शुक्रवार की शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राठ सीएचसी ले गए जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात में ही इलाज के दौरान निशा ने दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि निशा की शादी ग्राम धगुवां निवासी युवक के साथ तय हुई थी। शादी 28 जून को होनी थी।
निशा शादी से इन्कार कर रही थी। जिस लड़के से शादी तय हुई थी वह शादी करने का दबाव बना रहा था। निशा की मौत से परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल हरिशंकर चंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला हमीरपुर जिले का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें