कदौरा। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव निवासी प्रताप नारायण (40) का पत्नी रजनी से आए दिन विवाद चलता रहता था। शुक्रवार को वह घर आया तो दोनों के बीच घरेलू मामले को लेकर विवाद होने लगा। इस पर गुस्से में आकर प्रताप कमरे में पहुंचा और उसने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख सन्न रह गए। उसके तीन बच्चे हैं। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।