फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Wed, 25 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। पिता ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी के चलते तनाव में आकर उसने जान दी है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के धगुवां कलां गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) ने सोमवार की रात शहर के रिनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास निकली ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर पिता हरनारायण को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की शादी पांच साल पहले शालिनी से हुई थी। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इस कारण धर्मेंद्र तनाव में रहता था।
वह करीब 15 दिन पहले पत्नी को लेकर उरई आ गया था और शहर के मोहल्ला शांति नगर में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। तनाव के चलते ही उसने आत्महत्या की है। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन व कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें