फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी जब कमरे में पहुंची तो पति को फंदे से लटका देखा। वह त्योहार पर सूरत से घर आया था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

युवक के रिश्तेदार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पिथऊपुर गांव निवासी विकास चंदेल के माता पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। वह गुजरात के सूरत में रहकर ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी सुधा, पुत्र रितिक और पुत्री उरई में किराए कमरा लेकर रहते हैं। होली पर विकास घर आया था और पत्नी व बच्चों को लेकर गांव गया था। तभी से वह गांव में ही रह रहा था। बताया कि शनिवार की रात पत्नी सुधा का किसी बात को लेकर उससे विवाद हो गया। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया। सुबह जब दरवाजा न खुला तो सुधा ने अन्य परिजनों को आवाज दी, खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें