फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दी

Sat, 05 Jul 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। व्यक्ति ने गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ से शनिवार सुबह गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने जब शव फंदे पर लटका देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी। वह गुजरात में रहता था और एक दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हदरुख गांव निवासी प्रकाश सिंह (45) ने शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।। परिजनों ने बताया कि वह राजस्थान में रहकर पानी पूरी का धंधा करते थे। शुक्रवार को ही घर आए थे। बताया कि शराब पीने के लती थे, इसी बात पर उनका पत्नी से विवाद हो गया और उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। उनके दो बेटे हैं। व्यक्ति की मौत से बेटे दीपेश, अंशू व पत्नी अनीता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मृतक एक दिन पहले ही घर आया था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें