फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी व बच्चों से विवाद के बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। शराब को लेकर पत्नी व बच्चों से विवाद के बाद व्यक्ति ने जानवरों के बाड़े में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब वहां पहुंचे तो शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी राजकुमार अहिरवार ( 50) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी थी इसलिए अक्सर घर में विवाद होता था। बुधवार को जब वह शराब पीकर घर पहुंचा तो उसका पत्नी पिंकी व बच्चों से विवाद हो गया। इस पर नाराज हो गया और किसी से बात नहीं की।
गुरुवार को चुपचाप पशुबाड़े में पहुंचा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते ग्रामीण ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें