फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ससुराल में विवाद के बाद युवक की गर्दन पर ब्लेड से वार का आरोप

विज्ञापन
फोटो - 15 अस्पताल में भर्ती घायल युवक। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के धंजा गांव में रविवार दोपहर पत्नी को लेने पहुंचे युवक का ससुरालीजनों से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान ब्लेड से गर्दन पर वार किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार मामले में घायल युवक की ओर से खुद ब्लेड मारने की बात कही गई है।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी वीरेंद्र वर्मा (38) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह पत्नी को लेने रेढ़र थाना क्षेत्र के धंजा गांव स्थित ससुराल पहुंचे थे। बताया कि पत्नी ने कुछ दिन में जाने के बीत कही, इस पर पति उसे उसी दिन जाने की बात कहने लगा। तभी उसका ससुरालीजनों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई। वीरेंद्र का आरोप है कि इसी दौरान उनके साले और साली ने ब्लेड से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मारपीट की वजह और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
सीओ माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। युवक की ओर से ससुराल में खुद से ब्लेड मारने और घायल ससुरालियों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें