फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
-एडीएम को ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर शनिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। विरोध में प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री कोे संबोधित ज्ञापन एडीएम पीके सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

एटा में अधिवक्ता के घर का जबरन दरवाजा तोड़कर की गई मारपीट के मामले को लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हैं। बार काउंसिल के आह्वान पर जिला बार संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान जिला बार संघ महासचिव जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष एवं कलेक्ट्रेट प्रभारी अवधेश कुमार निरंजन, वैभव श्रीवास्तव, मुकेश, सुहैल कुरैशी, राजेश विश्वकर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, मैराज अहमद सिददीकी, प्रभात पटैरिया, सुरेश दीक्षित, धीरेंद्र तिवारी, शिवकुमार श्रीवास्तव, इंद्रजीत, शिवशंकर त्रिपाठी, विनय पांडेय, औसाफ अहमद, सुलेखा सिंह, अतर सिंह यादव, सुनीता सिंह, अजय, राजवीर भदौरिया, संतोष, भरत मिश्रा, शिवकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कालपी के अनुसार, तहसील में अधिवक्ता न्याय कार्यों से विरत रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह निषाद के नेतृत्व में वकीलों ने तहसीलदार शशिविंद द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा व उनके परिवार के साथ हुई मारपीट पर विरोध जताया। पुलिस के इस कृत्य की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बाबूराम श्रीवास, गयादीन अहिरवार, मोहन लाल श्रीवास आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी कोंच के अनुसार, कोंच बार संघ के अधिवक्ताओं नेे पुलिस मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन कर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष संजीव तिवारी, वीरेंद्र जाटव, अनंत पाल सिंह, संतोष नायक, अनिल श्रीवास्तव, राहुल अवस्थी, तेजराम जाटव, विश्वंभरदयाल जाटव, अरविंद भाटी, योगेंद्र अरूसिया, राकेश तिवारी, रामबाबू निरंजन आदि मौजूद रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी जालौन के अनुसार, बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। उपजिलाधिकारी गुलाब सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता भूपेंद्र लिटौरिया, मनोज गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, उमेश दीक्षित, पुष्पेंद्र यादव, सलीम गौरी, अरविंद तिवारी, प्रमोद चतुर्वेदी, राजा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें