फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रिंकू से न्यायिक अधिकार वापस लेने या स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बार संघ के अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में आईएएस रिंकू सिंह राही के विरोध में सामूहिक कार्य बहिष्कार जारी रखा। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और रिंकू सिंह के स्थानांतरण तथा न्यायिक अधिकार वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट प्रभारी ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय की ओर कूच किया। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से रिंकू सिंह राही के व्यवहार पर नाराजगी जताई और उनके रवैये को अनुचित बताते हुए कई आरोप लगाए।
अधिवक्ताओं का कहना है कि रिंकू सिंह राही के कार्य व्यवहार से अधिवक्ताओं में असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक कार्यों के दौरान अधिवक्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर बार संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक न्यायिक कार्यों में सहयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की है कि या तो रिंकू सिंह राही से न्यायिक अधिकार वापस लिए जाएं या फिर उनका स्थानांतरण न्यायिक पद से हटाकर अन्य स्थान पर किया जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें