फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौनः प्रशासनिक अधिकारियों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
कदौरा में तालाब पर श्रमदान करते एसडीएम जयेंद्र सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नगर के सदर तालाब पर एसडीएम की मौजूदगी में श्रमदान किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारियों व अधिकारियों ने सदर तालाब पर फैली गंदगी की सफाई की। साथ ही तालाब पर अतिक्रमण भी हटाया गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को सदर तालाब की सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर एसडीएम जयेंद्र सिंह ने अपील की थी इस ऐतिहासिक तालाब के सुंदरीकरण के लिए सभी लोग योगदान दे।
ताकि दूषित पानी की सफाई करने के बाद स्वच्छ पानी इसमें डाला जा सके। इससे मवेशी अपनी प्यास बुझा सकेंगे। नगर पंचायत ईओ सुनील सिंह ने कहा कि सदर तालाब के कायाकल्प के लिए नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन स्तर से बजट मंगा कर सुंदर तालाब का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन मो. जमीर आलम, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी, अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें