उरई। प्रशासन एकादश टीम व पत्रकार एकादश के बीच रविवार को इंदिरा स्टेडिय में क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें प्रशासन एकादश ने पत्रकार इलेवन को 32 रन से पराजित कर दिया। एसडीएम सत्येंद्र सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
प्रशासन एकादश की ओर से जिलाधिकारी व एसपी ने पारी की शुरूआत की। पूरी टीम 143 रन बनाकर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार इलेवन की ओर से सधी हुई शुरुआत हुई। ओपनर बल्लेबाज अवधेश सिंह ने 28 रन बनाए और नीरज ने पांच रन बनाए। इसके बाद वरुण द्विवेदी भी नौ रन बनाकर आउट हो गए। शिवकुमार 22 रन, नितिन ने 11 रन का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं पहुंच सका। अलीम सिद्दीकी व अजय श्रीवास्तव को बल्लेबाजी करने का अवसर ही नहीं मिला।
इन दोनों ही खिलाड़ियों ने फील्डिंग व गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। निर्धारित 20 ओवर में पत्रकार इलेवन आठ विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी। नगर पंचायत कदौरा के चेयरमैन जमीर आलम व एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने विजेता और उप विजेता शील्ड प्रदान की। मैच में कदौरा पालिका के साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी सहयोग किया। इस दौरान बबलू माहेश्वरी, डा. राकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग याकूब व अनिल व्यास ने की।