मुहम्मदाबाद। मुहाना और चिकासी के बीच बेतवा नदी में अवैध रास्ते की खबर प्रकाशित हुई थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम, खनिज अधिकारी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि हमीरपुर जिले का खंड संचालक यह रास्ता बना रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले की सीमा में रास्ता बनने पर सख्त कार्रवाई होगी। मुहाना और चिकासी के बीच बेतवा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त था। इसकी मरम्मत के कारण इस मार्ग से आवागमन रुका हुआ था। खनन क्षेत्र तक वाहन नहीं पहुंच पा रहे थे। इसी कारण हमीरपुर के खदान संचालक ने नदी की जलधारा रोक दी थी। बोरियों, बोल्डर और एंगल का उपयोग कर अस्थायी रास्ता बनाया गया था। इससे वाहन गुजरने लगे थे।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम नेहा ब्याडवाल, खनिज अधिकारी शनि कौशल और सीओ राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने खदान संचालक को सख्त निर्देश दिए कि इस रास्ते से कोई आवागमन नहीं होगा। एसडीएम ने बताया कि हमीरपुर का खंड संचालक अपनी सीमा में रास्ता बना रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले की सीमा में रास्ता बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।