कालपी। मौरंग के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। बुधवार की रात एसडीएम की अगुवाई में चलाए गए अभियान में 11 ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीओ अवधेश कुमार सिंह, खनिज और परिवहन विभाग की टीम के साथ जोल्हूपुर और इटौरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 ट्रक बिना खनिज प्रपत्रों और ओवरलोडिंग के साथ मौरंग का परिवहन करते मिले। सभी ट्रकों को सीज कर कार्रवाई की गई है। (संवाद)