फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त, ओवरलोड नौ ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार देर रात चलाए गए विशेष अभियान में ओवरलोड व बिना प्रपत्रों के नौ ट्रकों को सीज किया गया है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, एआरटीओ व खनिज विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। हालांकि कार्रवाई के बावजूद अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। टीम के हटते ही ओवरलोड बालू ट्रकों का संचालन फिर शुरू हो जाता है। अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने में लोकेशन कारोबारी बड़ी बाधा बन रहे हैं। ये लोग प्रशासनिक टीम की गतिविधियों की सूचना पहले ही पहुंचा देते हैं, जिससे ट्रक चालक सतर्क हो जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें