फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों का दबाव नहीं होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
महेवा ब्लाक परिसर में नारेबाजी करते ग्राम विकास अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
महेवा। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक ब्लाक परिसर में हुई। इन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अनावश्यक रूप से सचिवों पर दबाव न बनाएं। नहीं तो समिति आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष राम बिहारी वर्मा ने कहा कि जिला स्तर से ठेकेदारों के द्वारा ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर की सप्लाई गलत ढंग से की गई है। ग्राम पंचायतों में शीर्ष अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से चहेते ठेकेदारों को कार्य का आवंटन करने का दबाव बनाया जाता है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामुदायिक शौचालय निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। समस्या यह है कि राजस्व विभाग द्वारा कई जगह भूमि का आवंटन नहीं कराया गया। इससे निर्माण प्रभावित हो रहा है। संचालन सुरेश चंद्र निषाद ने किया। पवन तिवारी, महामंत्री नौशाद अली, धीरेंद्र यादव, मेहरबान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप गुप्ता, महेंद्र वर्मा, भगवती देवी, रितेश परिहार, राहुल पहारिया, अंजली देवी, रामकुमार मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों ने कई बार नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें