उरई। आधार के अलावा नौ अन्य पहचान पत्रों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाई जा सकती है। हालांकि अभी तक अधिकांश लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आधार को ही जरूरी मान रहे थे। यही वजह रही कि जिले में सबसे अधिक आधार कार्ड के जरिये 10,49,684 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। सबसे कम जॉब कार्ड के आधार पर सिर्फ एक व्यक्ति ने टीकाकरण कराया है।
जिले में 12 लाख 54 हजार 207 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें लक्ष्य से अधिक 12 लाख 60 हजार 299 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। यह लक्ष्य का 100.48 प्रतिशत है। इसी तरह नौ लाख 25 हजार 747 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। यह लक्ष्य का 73.81 प्रतिशत है। इसी तरह 15 से 17 साल तक के एक लाख 18 हजार 528 किशोरों का टीकाकरण किया जाना था। इसमें अब तक एक लाख 827 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 85.07 प्रतिशत है।
---------
इन पहपान पत्रों से लगवा सकते टीका
आधार कार्ड के अलावा, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, वोटर कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी, स्टूडेंट पहचान पत्र के जरिये भी टीकाकरण किया सकता है।
-------
-------
एक मोबाइल नंबर से लग सकेगी छह को वैक्सीन
एक मोबाइल नंबर से छह लोगों लोगों को वैक्सीन लग सकेगी। पहले एक मोबाइल नंबर से चार लोगों का टीकाकरण होता था। अब यह संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। ऐसे में बुजुर्ग और किशोर जिनके पास मोबाइल नहीं है, वह अपने अभिभावक के मोबाइल नंबर से ही रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण करा सकते हैं।
-------------
फोटो-17-अजय महतेले।
जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक अजय महतेले का कहना है कि कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर किया जाता है। इसमें टीकाकरण को लेकर हर तरह का डाटा रहता है। जिले में कोविशील्ड और कोवाक्सीन लगाई जा रही है। सबसे ज्यादा कोविशील्ड ही लगाई गई है।
फोटो-16-सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि वैसे तो वैक्सीन लगाने के लिए पहचान पत्र जरूरी है। यदि किसी के पास पहचान पत्र नहीं है तो भी उसे भी वैक्सीन लगाई जाएगी। शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाएगा। पहली डोज शत प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज भी 75 फीसदी के करीब लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दोनों डोज के साथ प्रीकॉशन (बूस्टर) डोज भी लगाई जा रही है।