फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने किया कालपी का निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
कालपी कॉलेज, कालपी में डीएम-एसपी से बात करते एडीजी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। डीएम डा. मन्नान अख्तर व एसपी डा. सतीश कुमार के साथ अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन जयनारायण सिंह ने कालपी कॉलेज, कालपी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में ठहरे लोगों से बातचीत की व अफसरों को सुख सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। फिर डीएम व एसपी ने कालपी सीमा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कालपी कॉलेज में गोरखपुर, कौशांबी, इलाहाबाद, बस्ती, फतेहपुर, प्रतापगढ़ सिद्धार्थनगर आदि जिलों के डेढ़ सैकड़ा से अधिक श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया है। दोपहर लगभग डेढ़ बजे एडीजी जोन कानपुर जयनारायण सिंह का काफिला क्वारंटीन सेंटर पहुंचा। एडीजी ने श्रमिकों के रहने खाने पीने आदि के बारे में जानकारियां ली। एडीजी ने पालिका ईओ सुशील कुमार दोहरे को निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता के साथ अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। निरंतर सैनिटाइज किया जाना अति आवश्यक है।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि सेंटर में सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व सैनिटाइजर या साबुन से हाथ साफ करते रहें। सभी क्वारांटीन व्यक्तियों को मास्क लगाएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार, एसडीएम कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडे, कोतवाल मानिकचंद पटेल, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन, राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंह, वार्ड प्रभारी शिशुपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

कालपी यमुना पुल पर बैरिकेडिंग देखते डीएम और एसपी। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें