क्षिक को प्रशस्ति पत्र देते एडीएम व डी आई एस भगत पटेल
- फोटो : ORAI
उरई। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने वाले 70 शिक्षकों का बुधवार को सम्मान किया गया। एसएस महाविद्यालय मडोरा के सभागार में हुए सम्मान समारोह की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी ने की।
शहर के तीन केंद्रों में परिषदीय परीक्षा की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया लेकिन जब ये तीनों रेड जोन में आ गए तो केंद्र बदल दिए गए। इसके बाद शहर के बाहर स्थित जमुना देवी नरेश चंद्र महाविद्यालय, एसएस महाविद्यालय में मूल्यांकन कार्य कराया गया। यहां पर मूल्यांकन कार्य करने वाले 70 शिक्षकों को अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह व डीआईओएस भगवत पटेल ने प्रशस्ति पत्र व मास्क देकर सम्मानित किया गया।