फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना समस्या को लेकर गंभीर दिखे नोडल, दी चेतावनी

विज्ञापन
विकास भवन में बैठक लेते नोडल अधिकारी धीरज साहू - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। परिवहन आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 18 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान वह अन्ना समस्या को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर सड़कों पर अन्ना दिखे तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक की शुरूआत कानून व्यवस्था से हुई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी की। जिस पर एसपी ने कानून व्यवस्था के बारे में बिंदुवार बताया। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। फिर महिला परामर्श केंद्रों व सड़क सुरक्षा सप्ताह के विषय में पूछा। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में अनफिट वाहन हो उनके खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने जनपद में गोशालाओं के निर्माण एवं गोवंश के संरक्षण के संबंध में जानकारी की। बताया गया कि 156 गोशालाएं संचालित है, जिनमें 10204 गोवंश संरक्षित है। उन्होंने निर्देश दिए कि अगर कोई भी गोवंश सड़कों पर विचरण करते पाया गया और गोशाला में अनियमितताएं मिलीं तो जिम्मेदार कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अन्ना समस्या को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर है। उन्होंने डीएम से कहा कि कई गोशालाओं में आए दिन अनियमितता की शिकायत आ रही हैं, उन शिकायतों की जांच कराएं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरईएस ने बताया कि वन विहार का कार्य प्रगति पर है। नोडल अधिकारी ने आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, धान क्रय केन्द्र स्वच्छता कार्यक्रम, ग्रामीण तथा शहरी शौचालयों के निर्माण की प्रगति, प्रधानमंत्री ग्रामीण व शहरी आवास योजना, आजीविका मिशन, महिला समूहों के गठन आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने पेयजल योजना पर उन्होंने निर्देश दिए कि रीबोर एवं पाईप लाइन क्षति के कारण जो योजनाएं बंद है, उन्हें शीघ्र चालू कराएं। उन्होंने जनपद में विभिन्न मार्गों के निर्माण कार्यों की प्रगति व सड़कों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के विषय में जानकारी की।
नोडल अधिकारी ने विद्युत आपूर्ति के संबंध में शिकायतों के निस्तारण व सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन व मीटर रीडिंग न आने पर भी बिजली बिल प्रेषित किए जाने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उर्वरक में मिलावट की शिकायत पर जांच कराने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने एक जनपदीय एक उत्पाद के संबंध में भी समीक्षा की। इस दौरान डीएम डा. मन्नान अख्तर, एसपी डा. सतीश कुमार, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें