फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य निधि के असुरक्षित निवेश से बिजली कर्मी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर अभियंताओं व अन्य कार्मिकों के भविष्य निधि के असुरक्षित निवेश के खिलाफ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर हफ्ते भर के अंदर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सुमित साहू, पैश्वनी राम, रामू गुप्ता, संजीव अहिरवार आदि कर्मचारियों ने कहा कि भविष्य निधि में दस प्रतिशत या उससे अधिक का निवेश किया जाता है, ंजो समयानुसार कर्मचारी व उनके परिवार के काम आ जाती है लेकिन उनकी भविष्य निधि का निवेश अलग अलग जगह पर किया गया है, जिससे वे आशंकित है। दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड दिवालिया होने की कगार पर है। उन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि को सुरक्षित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें