फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रुपये लेने के मामले के आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारी द्वारा कथित रूप से रुपये लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

तहसील में कार्यरत संविदा कर्मचारी मनोज कुमार का सोमवार की देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति कुछ रुपये गिनकर उन्हें दे रहा था। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। यह वायरल वीडियो जब एसडीएम के संज्ञान में पहुंचा तो मंगलवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस बुलाकर मनोज कुमार को उनके सुपुर्द कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर मनोज कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति उन्हें रुपये दे रहा था, वह उनका किरायेदार था।
बीते कुछ महीनों से उसने किराया नहीं दिया था। तहसील में वह व्यक्ति अचानक मिल गया और उसने किराये के रुपये उन्हें दिए हैं। इसी का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो को लेकर एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें