फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परीक्षार्थियों से अभद्रता मामले में एआरएम पर कार्रवाई, मुख्यालय से किए गए संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के साथ उरई रोडवेज बस स्टैंड पर कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के वायरल वीडियो मामले में परिवहन निगम ने कार्रवाई करते हुए उरई डिपो के यातायात अधीक्षक एवं प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कमल किशोर आर्य को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार कमल किशोर आर्य को अग्रिम आदेशों तक प्रधान प्रबंधक (संचालन), परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।



आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तथा अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया और जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें