फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले सात शिक्षकों की रिपोर्ट डीएम को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने क्षेत्र के गुलौली, लमसर, बरखेरा, धमना व बरही के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इन सभी विद्यालयों में करीब सात शिक्षक नदारद मिले, जिनके खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों बाउंड्री, टाइल्स, रंगाई पुताई को देखा। उन्होंने परिषदीय विद्यालय के पास बने आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को परखा और गर्भवती महिलाओं, किशोरियों, कुपोषित बच्चों की सूची को देख कर मौजूद लाभार्थियों से बात की और उनको निर्देश दिए।
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कारण ही उनकी रिपोर्ट सीधे जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। बीडीओ के मुताबिक वे जल्द ही कुछ और विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण करेंगे और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अब्दुल हई, लल्लू, श्रीदेवी, सोमवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने जिले के डकोर व महेवा ब्लाक में स्थिति प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय में साफ सफाई, जर्जर भवन आदि का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था, जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें