कदौरा। कस्बे में नगर पालिका ईओ ने जहां शिकायत पर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की वही पॉलिथीन के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को लोगों ने नगर पंचायत ईओ को सूचना दी कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाए गए प्रशासन के नियमों का दुकानदार उल्लंघन कर रहे है, साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन का खुलेआम प्रयोग कर रहे हैं। सूचना पर ईओ सुनील कुमार सिंह ने पुलिस व नगर पंचायत कर्मियों की मदद से मौके पर पहुंच कर गलत साइड में दुकान खोल कर उल्लंघन कर रहे दुकानदार कृपाल व कल्लू को पकड़ लिया और उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं प्रतिबंधित पॉलिथीन का खुलेआम प्रयोग करने पर दुकानदार राधेश्याम व दीपक पुरवार के ऊपर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उनको सख्त चेतावनी दी कि दोबारा पाए जाने पर जुर्माने के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी इरफान अली, संजीव कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।