फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, 161 पर कार्रवाई

विज्ञापन
उरई रेलवे स्टेशन पर टिकट चेक करते टी सी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें झांसी कानपुर जाने वाली आठ ट्रेनों में टिकट जांच की गई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 32 यात्रियों से 20745 रुपये, साधारण टिकट लेकर आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले 120 यात्रियों से 39960 रुपये, जबकि गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने वाले नौ यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया। पीआरओ मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में चले इस अभियान में सीटीआई डा. आरके शाक्या, नवीन, अभिषेक बहादुर, आशीष, अजय, ज्ञानसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गरीब रथ में चेन पुलिंग करते पकड़ा
उरई। भोपाल से लखनऊ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में एक मुसाफिर ने उरई स्टेशन पर चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ ने यात्री को ट्रेन से उतरते समय पकड़कर रेलवे एक्ट में चालान कर दिया। भोपाल से लखनऊ जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 12594 सोमवार को झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, उरई स्टेशन पर ट्रेन में सवार धर्मेंद्र निवासी महरौनी ललितपुर ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन का उरई में स्टापेज नहीं है। गरीब रथ जैसी ट्रेन को स्टेशन अधीक्षक ने थ्रू सिग्नल दिए थे। जब ट्रेन रुकी तो आरपीएफ ने ट्रेन से उतरे युवक को पकड़ लिया। चेन पुलिंग के कारण ट्रेन सुबह 8.44 से 8.50 बजे तक खड़ी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि धर्मेंद्र का रेलवे एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें