फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीगांव सीएचसी ने राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार की तैयारी शुरु की

विज्ञापन
नदीगांव सीएससी के प्रभारी डॉ देवेंद्र को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। नदीगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड योजना में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इसके लिए नदीगांव सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. देवेंद्र भिटौरिया और कायाकल्प के जनपदीय परामर्शदाता डा. अरुण कुमार राजपूत को लखनऊ में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत वर्ष 2018-19 में नदीगांव सीएचसी को त्रिस्तरीय परीक्षण के बाद प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। शासन की ओर से सात लाख रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया था। कायाकल्प योजना में दूसरा स्थान पाने पर 16 जनवरी को लखनऊ के योजना भवन में सीएचसी प्रभारी डा. देवेंद्र भिटौरिया और जनपदीय कायाकल्प परामर्शदाता डा. अरुण कुमार को मिशन निदेशक विजय विश्वास पंत की मौजूदगी में अधिकारियों ने प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
डा. अरुण कुमार ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के लिए तीन चरणों में तैयारी होती है। पहले चरण में आंतरिक सर्वेक्षण में 70 फीसदी से अधिक अंक मिलने पर अस्पताल को दूसरे चरण यानी मंडल स्तरीय असेस्मेंट के लिए चुन लिया जाता है। इसमें भी 70 फीसदी से ज्यादा अंक मिलने पर बाहरी टीम द्वारा असेस्मेंट होता है, वहां से भी सफलता मिलने पर पुरस्कार के लिए नामांकित किया जाता है। नदीगांव को राज्य में दूसरा स्थान मिला था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड पुरस्कार (एनक्वास) की तैयारी चल रही है। इस महीने के अंत तक एनक्वास की टीम आने की संभावना है। यह टीम चिकित्सालय में उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, वार्ड एवं उपकरण सामाग्री की उपलब्धता, उपकरण व मशीनों का रखरखाव एवं उपयोग,उपचार की गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, क्वालिटी मैनेजमेंट, मासिक उपलब्धियों का मूल्यांकन समेत आठ बिंदुओं पर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें