फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले 19 किसानों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। खेतों में कृषि अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ स्थानीय प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों के द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। तहसील के विभिन्न ग्रामों के 19 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप है। वहीं एसडीएम का कहना है कि अभी पराली जाने वाले और किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जांएगी।
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त करने के लिए एसडीएम कौशल कुमार व तहसीलदार शशिवेंद्र द्विवेदी के द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो से स्थलीय जांच कराई गई। जांच में दोषी पाए जाने वाले अलग अलग ग्रामों से 19 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें मोतीलाल, गंगाराम, दयाल सिंह व बालादीन निवासी सतरहजू पर ढाई ढाई हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। जबकि, 14 किसानों के खिलाफ मिर्चीनाथ, रामन, महेश प्रसाद, किसान चंद्र, विकास कुमार, राम कुमार, राजवती, राम आसरे, संतराम, राम नरेश निवासीगण कुसमरा बाबनी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है व जुर्माने के रूप में 1 लाख 15 हजार रुपये का आदेश उपजिलाधिकारी द्वारा पारित किया गया है। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने बताया कि वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाए है। उन्होंने बताया कि जिन ग्रामों में खेतों के कृषि अवशेष जलने के मामले प्रकाश में आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फसल काटने के लिए मांगी अनुमति
जिले में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से आम किसान भी डरे सहमे नजर आ रहे हैं। वहीं हार्वेस्टर संचालक भी कटाई करने से मना कर रहे है। गुुरुवार को मुसमरिया के किसान गोविंद सिंह के साथ दर्जनों किसानों ने एसडीएम को शपथ पत्र देकर मांग करते हुए बताया कि वह लोग पराली नहीं जलाएंगे, उन्हें हार्वेस्टर से धान की फसल काटने की अनुमति प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें