फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्र्ड एजुकेशन समिति ने बीएसए को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बॉम्बे एक्जीविशन सेंटर गोरेगांव मुंबई में ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय 15वें वर्ल्ड एजुकेशन समिट का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने किया। इसमें देश विदेश के शिक्षाविद् एवं इनोवेटर्स शामिल हुए। इस समिट में जालौन में शिक्षा का बढ़ते स्तर एवं शिक्षा में नए नवाचारों के लिए वर्ल्ड एजुकेशन समिति में बीएसए राजेश कुमार शाही को सम्मानित किया गया। इससे पहले भी दिल्ली में बीएसए को अंतरराष्ट्रीय आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसमें यूपी की तरफ से पांच जिलों बहराइच, जालौन, गौतमबुद्ध नगर, जौनपुर, मऊ के बीएसए को सम्मानित किया गया। समिट में मणिपुर की शिक्षा सचिव डॉ चिथ उंग मैरी थॉमस, राजस्थान की उच्च शिक्षा सचिव सुचि शर्मा, दुबई हेल्थकेयर सिटी के चीफ रेग्युलेटरी अॅफसर डॉ. रामादान अल बलूशी. फ्रांस दूतावास से फिलिप गलियन, तेलंगाना के इंटरमीडिएट एजुकेशन सेक्रेटरी सैय्यद उमर जलील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें