फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर के बाहर खड़ी लोडर में आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
फोटो 01 जली खड़ी लोडर। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
जालौन। घर के बाहर खड़े लोडर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए वाहन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह गांव में घर के बाहर सड़क किनारे लोडर खड़ा करता था। इस पर गांव के कुछ लोग एतराज करते हैं। 24 नवंबर की रात गांव के लोगों ने बताया कि लोडर में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ सकी। उसने दमकल और यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस और दमकल भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक लोडर जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर उसे एक बोतल पड़ी मिली जिसमें कुछ पेट्रोल भरा हुआ था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जिन्होंने उसकी गाड़ी में आग लगाने की धमकी दी थी, उन्हीं लोगों ने लोडर में आग लगाई है। लोडर जलने से उसे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें