फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से 7 लाख रुपए गायब करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। कोटरा थाना क्षेत्र ग्राम सैदनगर निवासी मिथिलेश पुत्र स्व. मथुरा प्रसाद ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार को प्रार्थनापत्र दिया कि उसके पिता की मृत्यु के पहले कोंच तिराहा स्थित त्रिवेणी बैंक में उसके खाते में सात लाख और छोटे भाई अशोक के खाते में छह लाख रुपये जमा कराए गए थे।
विज्ञापन

कई माह पूर्व मेरे छोटे भाई अशोक कुमार और पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त छुन्ना गौतम निवासी सैदनगर थाना कोटरा ने एट त्रिवेणी बैंक के स्टाफ से मिलकर मेरे खाते से सात लाख का गबन कर लिया। जब वह बैंक खाते से रुपये का लेन-देन करने गया तो पता चला कि खाते में रुपये नहीं है।
इसकी जानकारी जब बैंक कर्मचारियों और मैनेजर से की तो उन्होंने कहा कि आप अपना पैसा कई माह पहले निकाल चुके हैं। इसके बाद जब उसने जानकारी की तो पता चला कि उसके छोटे भाई और उसके दोस्त ने बैंक स्टाफ में किसी से मिलकर उसके खाते से जालसाजी करके रुपये निकाल लिए है। एसपी ने थाना पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए। इस पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें