फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी देख बिफरे एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। एसीएमओ एसडी चौधरी ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, दवा कक्ष, स्टोर रूम आदि देखा और फिर अस्पताल में गंदगी देखकर नाराजगी जताकर जिम्मेदारों को सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे एसीएमओ एसडी चौधरी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फिर उपस्थिति रजिस्टर देखकर ओपीडी, दवा स्टोर, डिलीवरी रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी व अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताकर सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ओपीडी में मौजूद मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं के विषय में पूछा।
एसीएमओ ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण है, शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को परखने के लिए निरीक्षण किया गया है। गंदगी के साथ कुछ छोटी मोटी खामियां मिली हैं, जिनमें सुधार के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार को दिए गए हैं। इस दौरान डॉ. प्रतिज्ञा प्रणामी, डॉ. कुलदीप कुमार, शैलेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, वृंदावन, मोहन सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें