फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को नजरबंद रखने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। 23 जनवरी को नगर के मोहल्ला गांधीनगर में कुशवाहा ट्रांसपोर्ट के पीछे रहने वाली सीमा कुठौलिया पत्नी स्व. कढोरे ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि उसकी 95 वर्षीय मां त्रिवेणी देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे घर से बाहर निकल कर कहीं लापता हो गई हैं। वहीं शनिवार को इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन

त्रिवेणी देवी की बहू किरण पत्नी महेंद्र कुठौलिया निवासी मोहल्ला प्रताप नगर ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी सास त्रिवेणी के नाम मौजा चमेड़ में 22 बीघा जमीन, मकान व बैंक के खाते में रुपये जमा हैं। जिस पर उसकी ननद सीमा की बुरी नजर है और इसीलिए ननद सीमा मेरी सास को अपने घर में नजरबंद कर प्रताड़ित कर रही है। सीमा अपनी मां को उक्त संपत्ति हड़पने के बाद जान से भी मार सकती है व उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा सकती है। किरन ने पुलिस से सास को सीमा के बंधन से अवमुक्त कराए जाने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी सामने आएगा उसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें