फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल खोज लिया। मामले में आरोपी कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली निवासी बॉबी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)


हार-जीत की बाजी लगाते दो जुआरी गिरफ्तार, तीन फरार

जालौन। गुरु मस्तराम आश्रम के पास हार-जीत की बाजी लगा रहे दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार रात छापा मारा। मौके से सहावनाका निवासी जितेंद्र और पहलवानबाड़ा निवासी राशिद खान को गिरफ्तार किया गया। वहीं हिरदेशाह निवासी वसीम, तौहीद और तोपखाना निवासी नसीम भाग गए। पुलिस ने मौके से 47,500 रुपये मालफड़, 2,200 रुपये तलाशी में नकद और ताश की गड्डियां बरामद कीं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें