फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मोबाइल चोरी के शक में किशोर को नहर में धकेलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एट तिराहे पर बुधवार रात मोबाइल चोरी के शक में एक युवक ने 14 वर्षीय किशोर से मारपीट कर उसे नहर में धकेल दिया। किशोर को नहर में गिरता देख राहगीरों ने उसे बाहर निकाला और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


किशोर एट तिराहे पर ठेलों पर चाऊमीन खाने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद युवक ने उस पर जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास करने का शक जताया। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज कर किशोर से मारपीट की और उसे नहर की ओर ले जाकर धक्का दे दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और इसी दौरान किशोर नहर में गिर गया।
विज्ञापन


कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है। दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें