माधौगढ़। गालमपुरा निवासी रामअवतार ने थाना पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर गांव के तीन नामजद लोगों समेत कुछ अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, पांच जुलाई की दोपहर वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान आरोपी ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और मकान की दीवार और टिनशेड गिरा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)