फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर न आने पर बैंक बैंक में ताला डाला, ग्राहकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। इंडियन बैंक में आए दिन सर्वर बाधित रहने से कर्मचारियों के साथ खाताधारक परेशान हैं। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुली तो भीड़ लग गई। इस दौरान सर्वर न आने के कारण सुरक्षा गार्ड ने बैंक के गेट पर ताला जड़ दिया। अधिकारियों ने बैंक के बाहर खड़े लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। इससे नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के बबलू, जीतू, आदर्श, प्रशांत आदि ग्राहकों ने बताया कि बैंक के दरवाजे पर ताला डालना कर्मचारियों की रोज की आदत है। कोई न कोई बहाना बनाकर ग्राहकों को परेशान किया जाता है। डेढ़ माह से मैनेजर लखनलाल वर्मा एक्सीडेंट होने के कारण छुट्टी पर हैं। उनके न आने से अव्यवस्थाएं हावी हैं। बैंक कर्मियों द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता की जाती है। आज सर्वर न आने का बहाना बनाकर परेशान किया जा रहा है। सर्वर न आने के कारण महिलाएं तथा बुजुर्ग बैंक के बाहर बैठकर सर्वर आने का इंतजार करते नजर आए।
बैंक के पीओ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सर्वर न आने के कारण समस्या हुई हैं। सर्वर आते ही बैंक का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। खाताधारकों को भी धैर्य रखना चाहिए। यह तकनीकी समस्या है, इसमें बैंक कर्मी क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें