फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से रेलवे क्रासिंग का बूम टूटा

विज्ञापन
आटा रेलवे क्रासिंग पर लोडर की टक्कर से क्षतिग्रस्त बूम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। आटा इटौरा रोड़ पर रेलवे क्रॉसिंग में शनिवार को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक को दी। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम झांसी व आरपीएफ को अवगत कराया। मौके पर पहुंची आरपीएफ मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 1.30 बजे झांसी कानपुर रेलमार्ग पर इंजन को निकालने के लिए गेटमैन रेलवे क्रासिंग को बंद कर रहा था। तभी आटा से इटौरा की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने रेलेव क्रासिंग के बूम में टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। रेलवे कर्मचारी ने किसी तरह इंजन को निकालकर मामले की सूचना रेल अधिकारियों को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर आरपीएफ दरोगा कोमल सिंह व धीरसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने टूटे बूम को देखा। इसी बीच सिग्नल विभाग के टेक्नीशियन अवधेश भारती भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया। बूम करीब साढ़े चार बजे ठीक हुआ। आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक, बूम में टक्कर मारने वाले लोडर की तलाश की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद लोडर वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें